राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों के लिए खबर सामने आयी है। ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर अहम है क्योंकि चुरू-सादुलपुर रेलमार्ग पर दूधवाखारा से सादुलपुर तक डबल लाइन के काम व ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम संचालन को लेकर 15 से 30 अप्रैल तक 14 पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी। इस दौरान 22 ट्रेन आंशिक रद्द रहेंगी और 30 साप्ताहिक, एक्सप्रेस ट्रेनों का ट्रैक डायवर्ट किया गया। ये ट्रेन दूसरे मार्ग से चलेगी।

बतादें कि चूरू-सादुलपुर (57.82 किमी) के बीच डबल लाइन का काम होना है, जिसका पहला चरण (चूरू-दूधवाखारा 29 किमी) पूरा हो चुका है। दूधवाखारा- सादुलपुर (28 किमी) का शेष काम 15 से अप्रैल से 8 मई तक पूरा होना है।

 

बीकानेर से जुड़ी इन ट्रेनों पर पड़ेगा सीधा फर्क
चूरू-सादुलपुर होकर रेवाड़ी- बीकानेर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 15 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी। इसका भी रेवाड़ी और बीकानेर से संचालन 16 दिन तक नहीं होगा। सादुलपुर होकर चलने वाली हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर के भी 15 फेरे रद्द किए गए हैं। ये ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक नहीं चलेगी।

 

चूरू-रतनगढ़ होकर चलने वाली जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन के 25 से 28 अप्रैल तक 4 फेरे नहीं होंगे।
ं बीकानेर-हरिद्वार के 13 24 एवं 27 अप्रैल को एवं हरिद्वार-बीकानेर के 14, 25 एवं 28 अप्रैल के फेरे रद्द रहेंगे। 26 से 28 अप्रैल नॉन इंटरलॉकिक काम के चलते हुए बीकानेर-सिलाहदाह दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई साप्ताहिक ट्रेन दूसरे मार्ग से चलेगी। दिल्ली-लालगढ़ इंटरसिटी 15 अप्रैल को बदले हुए मार्ग फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी।

 

बाड़मेर-हावड़ा का 25 अप्रैल को फुलेरा, नारनौल, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। कामाख्या-भगत की कोठी ट्रेन का 24 को, हावड़ा- बीकानेर ट्रेन का 27 को और बीकानेर-हावड़ा 16 व 23 अप्रैल को डेगाना- फुलेरा होकर संचालन होगा। सियालदाह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस का 26 व 27 अप्रैल को एवं बीकानेर-सियालदाह का 27 एवं 28 को बदले हुए मार्ग से संचालन होगा।
बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 16 से 26 अप्रैल तक बीकानेर से तय समय से 90 मिनट देरी से चलेगी। बीकानेर-हावड़ा का 26 व 27 अप्रैल को रेवाड़ी-जयपुर मेड़ता बाइपास से व भावनगर- हरिद्वार का 27 अप्रैल को मेड़ता बाइपास से संचालन होगा।

 

बीकानेर-हिसार पैसेंजर का 14 से 29 अप्रैल तक रतनगढ़-हिसार के बीच संचालन नहीं होगा। ये रतनगढ़ से बीकानेर चलेगी। जोधपुर-हिसार पैसेंजर का संचालन जोधपुर से चूरू तक संचालन होगा, चूरू से हिसार तक रद्द रहेगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!