राजस्थान फस्र्ट न्यूज, बीकानेर। प्रिंस जिम के तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026 को बेसिक इंग्लिश स्कूल में जिला इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो 25 से 27 अप्रैल 2026 तक बीकानेर में आयोजित होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण व्यास, बद्री प्रसाद ओझा किसान बिस्सा, सुशील व्यास एवं संजय आचार्य उपस्थित रहे। सब-जूनियर बालक वर्ग में रंजीत मंडल (53 किग्रा) सहित अन्य खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि बंटी नायक, मोहित राव सहित अन्य ने रजत तथा योगेश जोशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर पुरुष वर्ग में गौरव स्वामी, साकिर अली, दुर्गेश सोलंकी, चिराग शर्मा सहित खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
महिला वर्ग में सब-जूनियर में प्रियंशी ओझा व अन्य खिलाडिय़ों ने स्वर्ण तथा जूनियर वर्ग में भूमिका, श्वेता भाटी, संध्या बिस्सा ने स्वर्ण पदक जीते। मास्टर्स वर्ग में गजेंद्र सिंह, गिरिराज व्यास, राकेश पुरोहित, अशोक व्यास (मास्टर्स-1), जुगल किशोर व्यास, अरविंद व्यास, विक्रम सिंह चौहान (मास्टर्स-2) तथा महेश चंद्र महात्मा (मास्टर्स-3) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। सब-जूनियर वर्ग में श्रीकांत बिस्सा तथा जूनियर वर्ग में चिराग शर्मा को स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में हंसराज किराड़ू, सुनील व्यास, भुवनेश व्यास, रवि छंगाणी ,अविनाश व्यास, जय शंकर ओझा, मुकेश कालवाणी, महेश ओझा एवं नारायण ओझा ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन आशिष ओझा द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




