राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के उदयरामसर फांटे के पास की है। जहां पर गोचर भूमि में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, मो जुनैद ख़ान, इमरान , अयूब लोदा व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे और पुलिस टीम के सहयोग से शव को पीबीएम ले जाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।




