राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने सघन जांच अभियान के तहत लाखों की संदिग्ध नकदी बरामद की है। पुलिस टीम ने आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अमृतसर-जामनगर गुजरात एक्सप्रेस वे पर विशेष इनपुट के आधार पर नाकाबंदी। नाकाबंदी के दौरान जोधपुर नंबर की गाड़ी को रूकवाया गया।

 

जिसमें मौजूद लोगों से पुछताछ के बाद गाड़ी की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान गाड़ी से 69 लाख 20 हजार रूपए की नकदी मिली। जिस सम्बंध में पुछताछ करने पर गाड़ी में मौजूद लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस टीम ने 106 बीएनएस में कार्रवाई करते हुए नकदी के साथ गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस द्वारा गाड़ी में मौजूद लोगों से संदिग्ध नकदी के बारे में पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुमन शेखावत, चरण सिंह, दिनेश, आशाराम, कैलाशदान शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!