दो दिनों बाद भरेगा मेला लेकिन हाल बेहाल,स्थानीय लोगों ने सड़क की जाम,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों बाद दशमी को रूणिचा में रामदेव जी मेला भरा जाएगा। वहीं दशमी को ही बीकानेर के उपनगर सुजानदेसर में बड़ा मेला भरा जाता रहा है लेकिन मेले से पहले व्यवस्थाएं चौपट नजर आयी। मंदिर की और जाने वाला मुख्य मार्ग जगह-जगह बड़े गढ्ढों से क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते आम राहगीरों के साथ मेले जाने वाले पदयाित्रयों को भी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में आज मोहल्लेवासियों ने सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिनों के बाद यहां मेला भरेगा। जिसमें बीकानेर सहित आसपास के हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचेगे। इस दौरान अनेकों भक्ता दंडवत,पैदल यात्रा के रूप में भी पहुंचेगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा मेले को लेकर अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। मेला मार्ग पर बड़े-बड़े गढ्ढें है जो कि कभी हादसों को न्यौता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर समय रहते व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो मौके पर ही धरना लगाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!