पब्लिक पार्क में कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार चोटिल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। ऑल्टो कार के चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पब्लिक पार्क में 26 मार्च की सुबह की है। इस सम्बंध में सर्वोदय बस्ती निवासी अल्ताफ अली ने ऑल्टो कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसके ससुर बाइक पर अपनी बेटी और रिश्तेदारों को लेकर जा रहे थे। इस दौरान ऑल्टो कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके ससुर के पैर में फैक्चर आ गया और बाइक पर सवार प्रार्थी की पत्नी व बच्चों के चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!