Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जागरण में शामिल होने गए व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के सादेरा में 28 मार्च की सुबह 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सादेरा निवासी इबारहीम पुत्र भादर खा ने बताया कि उसका भाई इसर खां सादेर में मंदिर में जागरण में गया हुआ था। सुबह 7 बजे के आसपास घर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




