Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छीना झपटी करते हुए मारपीट का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में देराजसर निवासी ओमदास ने मांगीदास, आरती, पूनम, हड़मानदास, सांवरदासर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना 20 जनवरी को देराजसर में सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके भाई के साथ गाली गलौच की। जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ छीना झपटी करते हुए मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





