ननिहाल आए हुए दो वर्षीय मासूम की कुंडी में गिरने से मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ननिहाल आए हुए दो वर्षीय मासूम के कुंड में गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही लिखमीसर उतरादा में 27 मार्च की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में दशरथ पुत्र पतराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया किउसका दोहिता राधेश्याम अपनी माँ के साथ ननिहाल आया हुआ था। जहां पर खेलते समय पानी की कुंडी में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट केआधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!