इस क्षेत्र में युवक ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर युवक ने घर में अकेला होने पर पिस्टल से गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। युवक ने देसी पोटाश पिस्टल का इस्तेमाल करते हुए अपने सिर में गोली चला ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में यह कदम उठा लिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!