चारपाई पर अचेत मिला व्यक्ति, मुंह से आ रहे थे झाग और हो गयी मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चारपाई पर अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाना क्षेत्र के रोही कुजटी में 23 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में कुजटी निवासी महेन्द्र ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता राधाकिशन खेत में गाय को टोरन के लिए गए हुए थे।

 

जब शाम तक वापस नहीं लौटे तो वह अपने रिश्तेदार के साथ खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता चारपाई पर लेटे हुए थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। परिवादी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!