Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बैंक में गार्ड के पद पर ड्यूटी रहे व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पब्लिक पार्क ब्रांच एसबीआई की है। इस सम्बंध में विराट नगर कोटपुतली के रहने वाले विनोद गुर्जर ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसके पिता पब्लिक पार्क ब्रांच में स्थाई रूप से गार्ड के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उसके पिता रात को बैंक परिसार को चेक कर गार्ड रूम में सो गए थे। जहां पर उनको साथी चैक करने पहुंचा तो उसके पिता अचेत मिले। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने परिवादी के पिता रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



