लगातार बदल रहा मौसम, आज फिर इन जिलों में अलर्ट-Weather Update

Weather Update राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। प्रदेश में तेजी से मौसम लगातार परिवर्तन हो रहा है। लगातार मौसम में परिवर्तन के चलते मौसम बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में एक बार फिर गुलाबी ठंडक का असर देखने को मिल रहा है। जयपुर सहित कई जिलों में रविवार को बारिश हुई। बालोतरा जिले के समदड़ी में रविवार देर रात तेज ओलावृष्टि हुई थी।

 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 23 और 24 मार्च को मौसम ड्राय रहने, जबकि 25, 26 मार्च को एक नया कमजोर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के असर से 25 मार्च को 15 जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने आज जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नागौर, अजमेर, टोंक,भीलवाड़ा, झुझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर और भरतपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!