Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के दर्जन भर जिलों में बेमौसम बारिश से किसानों के हाल बेहाल हो रहे हैं। रूक-रूक कर हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढऩे लग गया है। राजस्थान में बैक टू बैक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने गर्मी गायब कर दी।


शनिवार को एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ। इसके असर से जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर समेत अन्य सीमावर्ती जिलों का मौसम बदल गया। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के अधिकांश एरिया में दोपहर बाद से बादल छाए। रविवार को 8 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नागौर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।



