विधायक और सांसद रहें दिग्गज नेता का निधन-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दो बार के विधायक और सांसद रहे दिग्गज नेता का आज निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर अजमेर से जुड़ी है। राजस्थान की राजनीति के दिग्गज स्तंभ और अजमेर के पूर्व सांसद विष्णु मोदी का शनिवार को जयपुर में निधन हो गया। वे 1984 में अजमेर से लोकसभा सांसद रहे थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

 

उनके निधन की खबर फैलते ही प्रदेश के राजनीतिक और व्यावसायिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री से लेकर विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विष्णु मोदी का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था और उन्होंने सार्वजनिक सेवा की विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया।

 

सांसद के रूप में उन्होंने 1984 में अजमेर लोकसभा सीट से भारी बहुमत से चुनाव जीता और 8वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में दिल्ली पहुंचे।
विधायक के रूप में वे दो बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने 1993 से 1998 तक पुष्कर और 2003 से 2008 तक मसूदा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे 1981 से 1985 तक राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे, जहाँ उन्होंने प्रदेश के हजारों युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!