Crime News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कहते है कि पैसों और धन के आगे अच्छे अच्छों का ईमान डोल जाता है। ऐसी ही खबर नागौर से सामने आयी है। जहां पर बुजुर्ग महिला के शरीर को कई टुकटों में काटकर कट्टे में भरकर फेंकने की खबर सामने आयी है। घटना पादूकलां थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला नाथी देवी अपने पडोस के घर गयी थी।


जहां पर चारे खरीदने के लिए जब महिला युवक के साथ बाड़े में गयी तो महिला के शरीर पर गहने देखकर युवक का ईमान डोल गया। युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं युवक ने महिला के सिर, पंजे और शरीर के अलग-अलग टुकड़े कर शरीर को कट्टों में भरा और फिर शाम के समय में कार से लेकर दूर कहीं फेंक आया।
आरोपी ने महिला के करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने निकाल लिए थे। पुलिस को महिला का बिना सिर और पंजे का शव 16 मार्च को झाडिय़ों में पड़ा मिला था। मर्डर के आरोप में पुलिस ने 20 मार्च को पड़ोसी मुकेश भारती को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, आरोपी ने पूरी प्लानिंग की थी। महिला के धड़ को एक कट्टे में डाला। सिर को दूसरे और पैरों के पंजों को तीसरे कट्टे में भरा।
इसके बाद शाम को अंधेरा होने पर आरोपी अपनी वैगन-आर कार से पचरंडा गांव के कांकड़ इलाके में पहुंचा। वहां उसने तीनों कट्टों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। महिला का मोबाइल भी धड़ के पास ही पटक दिया, ताकि पहचान हो सके। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए संदिग्ध लगने पर आरोपी को डिटेन कर पुछताछ की तो आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पुछताछ करने पर उसने वारादात करना स्वीकार किया।




