मारपीट कर अपहरण करते हुए हजारों रूपए छीनने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर अपहरण करने और पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में सुभाष ने रामकिशन, मामराज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बंगराला धोरा रोड़ नाथुसर में 18 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और अपहरण कर ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने उसके पास से 9 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!