Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक दर्शन करने जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के भारतमाला की है। जहां पर इको कार और ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गयी। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तीनों लोग जोधपुर के मथानिया के रहने वाले है।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग मथानिया से कार में सवार होकर देशनोक करणी माता के दर्शर करने के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे एक युवक गंभीर रूप से भी घायल हुआ है। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कार खड़े ट्रक में भिड़ गयी।




