Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में व्यक्ति के मिलने की खबर सामने आयी है। घटना 18 मार्च की दोपहर की है। जहां पर घायल अवस्था में व्यक्ति मिला। जिसकी सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पातल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति रेलवे स्टेशन घंटाघर के पास मिला है।


फिलहाल व्यक्ति के घायल होने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के हाजी जकीर
हाजी नसीम, शोएब भाई, अध्यक्ष राज कुमार, जुनैद खान, हाजी मलंग बाबा, रमजान भाई, इमरान भाई, इरफान भाई, अयूब चाचा, विकास कुमार ने अस्पताल पहुंचाया।




