इंस्टा के लिंक पर क्लिक करते ही फस गया साइबर ठग के चंगुल में, 37 लाख की ठगी, अब पैसे देने से किया इंकार

cyber crime राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजनेसमैन से ट्रेडिंग के नाम से लाखों रूपए ठगने का मामला सामने आया है। मामला श्रीगंगानगर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में मितेश शर्मा ने ने रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि वह चार एमएल, श्रीगंगानगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनका श्रीगंगानगर में प्लाईवुड व हार्डवेयर का बिजनेस है। 19 दिसंबर 2025 को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया।

 

इसे ओपन करते ही वॉट्सऐप कनेक्ट हो गया। वॉट्सप पर पर मैसेज जाने के बाद आरोपी ने बताया कि वह गुजरात का रहने वाला है। आरोपी फॉरेक्स ट्रेडिंग में काम करता है, जिसमें इन्वेस्ट करने पर मोटा मुनाफा मिलता है। इसके बाद आरोपी ने राजस्थान के रतनगढ़ से अमित महर्षी को अपना पार्टनर बताया और कहा कि राजस्थान में भी उनका ऑफिस है। मितेश ने 10 यूएसडीटी का पू्रफ देखकर आरोपियों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद मितेश ने अपने रिश्तेदार पवन कुमार सारस्वत के माध्यम से 20 जनवरी 2026 को 37 लाख 34 हजार रुपए कैश अमित महर्षी के जानकार रतनाराम (सूरत) को सौंप दिए।

 

पैसे देने के बाद आरोपी ने यूएसडीटी देने मना कर दिया। 5 फरवरी को मितेश, उनके साथी सुनील कुमार और हितेश कुमार रतनगढ़ पहुंचे। वहां पंचायत हुई, लेकिन अमित ने पैसे मिलने और यूएसडीटी देने की बात कही, पर कोई पू्रफ नहीं दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!