गणगौर उत्सव में युवतियों की रंगोलियां बनी आकर्षण का केंद्र, माँ करणी- कोड़मदेसर-पुनरासर की बनाई रंगोली, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में गणगौर उत्सव की धूम है। शहर के गली-गली और मोहल्लों में बालिकाएं गवरजा मैया की विधिवत पूजा अर्चन कर रही है। धुलण्डी से शुरू हुई यह पूजा लगातार जारी है। शहर की बालिकाएं और नवविवाहित महिलाएं अलसुबह उठकर दिनचर्या के बीच सबसे पहले इन दिनों गणगौर को ही पूज रही है।

अनेक स्थानों से अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही है। कहीं पर सिलेंडर को लेकर बने माहौल पर रंगोली बनाई जा रही है तो कई बालिकाएं शहर की ऐतिहासिक विरासत और प्रमुख देवस्थलों की रंगोली बनाकर सबका ध्यान अपनी और खींच रही है। संदियों से चली आ रही परंपरा को आज भी बालिकाएं बड़ी धूमधाम से मना रही है।

इसी कड़ी में वैद्य मघाराम कॉलोनी में रहने वाली बालिकाओं के एक गु्रप ने बीते 15 दिनों कुछ ऐसी-ऐसी रंगोली बनाई जो कि सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। निधि राठी, प्रेरणा राठी, ऋतु राठी, वर्षा राठी, परी राठी, लक्षिता राठी, योगिता राठी, वंशिका चांड़क, प्रिया चांडक के गु्रप द्वारा बीते तीन वर्षों से सामूहिक रूप से यह पूजा की जा रही है।

इस बार गणगौर के इस उत्सव में शहर की इन युवतियोंं ने अनेक रंगोली बनाई जो कि हर किसी को पसंद आ रही है। गु्रप की निधि राठी ने बताया कि हमारे गु्रप द्वारा बीते तीन वर्षों से सामूहिक रूप से मैया गवरजा की पूजा अर्चना की जा रही है।

इस वर्ष हम लोगों ने मिलकर कोड़मदेसर भैरूनाथ, पुनरासर हनुमानजी, देवी माँ करणी माता, बाबा भोलेनाथ के केदारनाथ धाम, खाटूश्याम जी, महराज श्री प्रेमानंद जी सहित अनेक रंगोली बनाई। निधि राठी ने बताया कि अमूमन इन रंगोली में सभी गुलाल का उपयोग किया गया है। इन रंगोलियों को मनाने में राठी ने बताया कि 2-3 घंटे त्रक का समय लग जाता है लेकिन इसके बावजूद भी किसी भी हमारी बहन का जोश और उत्साह कम नहीं होता है।

राठी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी, नववर्ष पर उससे जुड़ी कुछ रंगोलिया और बनाएंगे। राठी ने बताया कि हमारी मेहनत के साथ मैया के आर्शीवाद से ही यह सब कुछ सफल हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!