पुलिस महकमे से खबर, स्पेशल टीम ही करेगी कार्रवाई अन्य कोई टीम नहीं आए अस्तित्व में-police department

police department राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएसटी के अलावा अन्य स्तर पर अब कोई टीम कार्रवाई नहीं करेगी। रेंज स्तर,वृत स्तर या अन्य स्तर पर बनने वाली टीमें अब अस्तित्व में नहीे आएगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वर्ष, 19 में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सभी जिलों में स्पेशल टीम (डीएसटी) गठित की गई थी।

 

जिलों के एसपी ने चुनींदा पुलिसकर्मियों को शामिल कर टीमें बनाईं। उसके बावजूद अपराधियों के खिलाफ जो काम करने की जिम्मेदारी डीएसटी को सौंपी गई, वही काम करने के लिए रेंज स्तर पर, वृत्त पर या अन्य स्तर पर भी पुलिस की टीमें बना दी गईं। पीएचक्यू ने इसे अनुचित माना और गंभीरता से लिया है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने डीएसटी के अलावा अन्य किसी भी स्तर पर उसी काम के लिए कोई विशेष टीम गठित की गई है तो तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

 

इसके अलावा एसपी के पदस्थापन पर नई डीएसटी टीम का गठन कर लिया जाता है और कार्यकाल के बाद डीएसटी भंग कर दी जाती है। इसे भी पुलिस मुख्यालय ने अनुचित माना है। जिलों में अब अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीएसटी की टीमें ही काम करेंगी। आईजी की रेंज, जिलों में वृत्त या अन्य स्तर पर बनाई टीमें निरस्त की जाएंगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!