सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े युवक को दूसरी बाइक द्वारा टक्कर मारने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। घटना 19 फरवरी की रात को चक 42 केवाईडी की बतायी जा रही है। इस सम्बंध में हेतराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा अनिल बाइक रोककर सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान आरजे 31 नंबर की गाड़ी लेकर आए बाइक सवार ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे बेटे के गंभीर चोटें लगी और उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!