Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। जिसके चलते दिन में गर्मी तो रात को मौसम में हल्की राहत मिल रही है। उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार 15 मार्च को 10 जिलों में इसका असर रहेगा।

 

नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार देर रात हल्की बरसात हुई। वहीं, 18 मार्च को भी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है। इससे पहले शनिवार को कोटा, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। आज प्रदेश के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!