Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर नगदी व आभूषण छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में करणीसर निवासी पुरणाराम पुत्र देवाराम मेघवाल ने चन्दुराम, छोटुराम, सोहनराम,जोताराम, रामकरण,हेतराम,जेठाराम, देवाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना 10 मार्च की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बध्ंा में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके पास से नकदी रूपए और सोने की चेन,लोंग छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



