Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक बाइक के आगे पशु के आ जाने से हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के नागौर रोड़ पर चरकड़ा गांव के पास की है। जहां पर बाईक के आगे अचानक पशु आ गया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई एक घायल हो गया।


अस्पताल में घायलों को लेकर आए युवकों ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नोखा के जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जानेवा (नागौर) निवासी विक्रम जाट को मृत घोषित कर दिया, जबकि मूलसिंह (कादरपुरा, नागौर) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है।



