Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी कर घर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के पास नोखा रोड़ पर 11 मार्च की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सूर्या कॉलोनी घड़सीसर रोड़ निवासी हरिराम नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई मजदूरी कर घर लौट रहा था। इस दौरान तेज व लापरवाही से टैक्सी चालक ने पीछे से उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





