बीकानेर सहित कई जिलों में अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है और चिलचिलाती धूप अब परेशानी का कारण बनती जा रही है। राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के अधिकांश और बीकानेर-जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए।

 

मौसम में इस बदलाव से दिन में गर्मी थोड़ी कम रही और हीटवेव से भी राहत रही। मौसम विभाग ने 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग ने कल 14 मार्च को बीकानेर, गंगानगर,हनुमानगढ़,चुरू, झुझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 मार्च को झुझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी में बारिश का अलर्ट जारी किया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!