Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी झुलसाने लगी है। इस के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी का सितम जारी है। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में इसका असर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ।


आगामी दिनों में तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। हालांकि, गुरुवार को हीटवेव का असर नहीं रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। 14 मार्च को अजमेर,नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, पाली, राजसमंद, चितौडग़ढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, सीकर, जयपुर, अल वर, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में अलर्ट जारी किया गया है।



