कोर्ट परिसर में बनया वीडियो और अपलोड़ किया सोशल मीडिया पर, अब दर्ज हुआ मुकदमा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के कोर्ट में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने के वायरल वीडियो के बाद अब मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर सदर पुलिस थाने में सेशन कोर्ट के होमगार्ड मनीष पारीक ने पुष्पेन्द्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कोर्ट परिसर में 1 मार्च 2026 से 4 मार्च के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि बिना किसी अनुमति के आरोपी ने न्यायालय कक्ष में अन्य व्यक्तियों के साथ अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर न्यायालय कक्ष में वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर वायरल कर दिया। जिससे आमजन में न्यायापालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!