बीकानेर कोर्ट में बम धमाके से जुड़ा प्रकरण: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बोले- फेक ईमेल किया गया लेकिन अब भी जांच जारी, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में गुरूवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। दरअसल कोर्ट परिसर में बम धमाके को लेकर ईमेल किया गया। जिसमें ईमेल के जरिये सूचना दी गयी कि 2 बजे बीकानेर कोर्ट परिसर में धमाके होंगे। ऐसे में 11 बजे तक कोर्ट परिसर को खाली कद दिया जावे।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट मोड़ पर आकर जांच शुरू की। कुछ ही समय में पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया और पुलिस के साथ-साथ एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान डॉग स्क्वायॅड की टीम भी मौजूद रहंी।

खुद एसपी कावेन्द्र सागन ने मौके पर रहकर हर गतिविधि को बारीकी से नजर बनाएं रखी। दोपहर 2 बजे तक पुलिस सहित अधिवक्ता और आमजन में भय का माहौल बना रहा।

इसी को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग जगह पर लगातार ऐसे थ्रेटस आते रहे हैं लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज से जैसे ही सूचना मिली तो तमाम जांच एजेंसियों के सहयोग से पूरी जांच की गयी और पूरे कोर्ट परिसर को खंगाला गया लेकिन कुछ नहीं मिला। राठौड़ ने कहा कि ईमेल की जांच की जा रही है लेकिन प्रथम दृष्टया ईमेल फेक था जो कि अन्य जगहों पर भी डराने के लिए किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!