बीकानेर में होली की रंगत पूरे परवान पर, पानी डोलची से बरसेगा प्रेम, धरणीधर मैदान में उतरेंगे टं्रप, योगी और वसुंधरा, नए तेज में दिखेंगे केजरीवाल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में होली अपने पूरे रंग में रंग चुकी है। शहर के चौक-चौक और देवालयों में होली की रंगत अपने पूरे परवान चढ़ चुकी है। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में ठाकुर जी के साथ गुलाल और फूलों की होली खेली जा रही है। अलसुबह से देर रात तक आयोजन जारी है। बीकानेर की होली अपने आप में अनूठी है।

 

आधुनिकता के दौर में भी आज शहर अपनी परंपराओं को प्राथमिकता के साथ निभा रहा है। होली के पावन पर्व पर आधुनिकता के साथ-साथ शहर के लोग रील, सोशल मीडिया पर किसी से पीछे नहीं है। शहर के हर आयोजनों की पोस्ट सोशल मीडिया पर रंग के साथ वायरल हो रही हे।

 

आज दोपहर को हर्षो के चौक में पानी डोलची का खेल होगा। पुष्करणा समाज की हर्ष और व्यास जाति अपने रिश्तेदारों के साथ यह खेल खेलते है। प्रेम और अपार स्नेह का यह कार्यक्रम पूरे अपनत्व और प्रेम के साथ होता है। जिसमें दोनो जातियों के लोग अपने रिश्तेदारों की पीठ पर डोलची से पानी का बौछार करते है।

शाम को धरणीधर मेदान में देश और दुनिया की हस्तियां फुटबॉल के साथ नजर आएगी। जिसके चलते बीकानेर में नेशनल और इंटर नेशनल फ्लाइटें धरणीधर मैदान में उतरनी शुरू हो चुकी है। अमेरिका से ट्रंप के साथ-साथ कई विदेशी मेहमान तो है कि वहीं भारत के अलग-अलग राज्यों से मेहमान आ रहे है। आज शाम को धरणीधर मेदान में योगी आदित्यनाथ, वसुंधरा राजे, अरविंद केजरीवाल, प्रेमानंद जी महाराज के साथ-साथ अनेक हस्तियां पहुचेंगीे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!