Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। इसके तहत ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है।


भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है। यह हमला ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु हथियार सीमित करें। ट्रम्प ने बुधवार को संसद में ईरान पर आरोप लगाया था कि ईरान अमेरिका तक मार करने में सक्षम मिसाइलें विकसित कर रहा है। ट्रम्प ने कई बार चेतावनी दी थी कि वार्ता विफल होने पर अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है।



