Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। फॉरेस्ट ऑफिसर की वर्दी फाडऩे और गाड़ी ऊपर चढ़ाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में दंतो फॉरेस्ट ऑफिसर रविन्द्र ङ्क्षसह ने रायसाहब, कासीराम, सुरेन्द्र, आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 फरवरी की दोपहर को 12 बजे से शाम 7 बजे के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां दी और कहा कि तु यहा किस लिए आया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी वर्दी फाडऩे का प्रयास किया। जिसके बाद सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और गाड़ी ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!