Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशों पर लगातार जिलेभर में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे है। ऐसी ही खबर पांचू पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जहां पर पुलिस टीम ने बीती रात को गश्त के दौरान दो संदिग्धों को रोका और पूछताछ की।

 

पुलिस ने दोनो की तलाशी ली तो दोनो युवकों के पास से एमडी मिली। पुलिस ने राकेश, कैलाश नाम के व्यक्तियों से 51 ग्राम से अधिक एमडी जब्त की है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!