Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लकडिय़ां जलाते समय आग में गिर जाने से बुजुर्ग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सुलेरां में 25 फरवरी की शाम को 7-8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सुलेरां निवासी मामराज पुत्र हेमाराम जाट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता हेमाराम पुत्र फुसाराम खेत में काम कर रहे थे। खेत में काम करते समय सींव में लकडिय़ां जलाते समय अचानक से आग में गिर गए। जिसके चलते उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!