social media राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री परोसने वाले पांच प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है। मंत्रालय ने मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिगी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार की यह कार्रवाई आईटी नियम 2021 के तहत की गई है जिसका उद्देश्य इंटरनेट पर अश्लीलता पर अंकुश लगाना और भारतीय संस्कृति की मर्यादा को बनाए रखना है। मंत्रालय को इन एप्स और वेबसाइट्स के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि ये प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन कर बोल्ड और अश्लील सामग्री का प्रचार कर रहे थे। डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय ने साफ किया है कि किसी भी डिजिटल माध्यम पर महिलाओं के चित्रण या अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!