Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में बने पशुओं के छपरे में महिला द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के गुसाईंसर में 22 फरवरी की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गुसाईंसर निवासी फताराम पुत्र चतराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि सरला पत्नी रामेश्वरलाल ने घर में बने पशुओं के छपरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




