Bikaner News
कोलायत के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग का शव मिलने का मामला
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। शनिवार को कोलायत उपखंड के रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में 8वीं क्लास की बच्ची का शव मिला था। जो कि अर्धनग्न अवस्था था। जिसके बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।


शनिवार पूरी रात को आरोपियों की गिरफ्तारी और पीडि़त परिवार को आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर धरना जारी। प्रशासन द्वारा कई बार वार्ता की गयी लेकिन पूरी रात वार्ता असफल रहीं। ग्रामीणों की मांग है कि हत्या करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
जिसके बाद रविवार सुबह ग्रामीणों और प्रशासन के बीच केवल बच्ची के पोस्टमार्टम करवाने की सहमति बनी है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केवल पोस्टमार्टम करवाने की सहमति दी गयी है। धरना आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक जारी है। दूसरी तरफ लगातार बढ़ते आक्रोश को लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी आला अधिकारियों को इस सम्बंध में कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यह है मामला- रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 8वी कक्षा की बालिका कल शनिवार को घर से एग्जाम देने के लिए निकली थी लेकिन स्कूली नहीं पहुंची तो स्कूल वालों ने घर पर सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। तलाश शुरू करने के बाद बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। ऐसे में पुलिस भी अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भी भारी पुलिस जाब्ता तैनात है।


