Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट करने और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में वार्ड नंबर चार में रहने वाले लक्की पुत्र ओमप्रकाश मामराज, प्रभुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 6 केएलडी आवा में 20 फरवरी की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके भाई के साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर उसके साथ फोन छीन लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




