Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर वाहनों के भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के राजलदेसर की है। जहां पर नेशनल हाईवे नंबर 11 पर स्कार्पियों और पिकअप भिड़ गयी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं दर्जनोंं मुर्गियों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह हादसा ओम बन्ना मंदिर और बीकानेर पुलिया के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। स्कॉर्पियो कार बीकानेर से रतनगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि मुर्गियों से भरी पिकअप बीकानेर की तरफ जा रही थी। तभी दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। पिकअप में भरी दर्जनों मुर्गियां मौके पर ही मर गईं। दोनों वाहनों के पुर्जे टूटकर सड़क पर दूर तक फैल गए थे।




