Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में दिनोंदिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। जिसके चलते आमजन में भय है कि आखिर कब उनके घर में सेंधमारी हो जाए। ऐसी ही खबर जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के 5 डी 123 से सामने आयी है। इस सम्बंध में सोहन सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि 13-14 फरवरी को दो अज्ञात चारेों ने उसके घर में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने की बालियां, चांदी की चूडिय़ा, चांदी की अंगूठियां, चांदी के सिक्के, चांदी के पायल, टाइटन की लेड़ीज घड़ी सहित अन्य सामान ले गए और घर का सारा सामान बिखेर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!