करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की हो गई मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से पति-पत्नी की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतकों के रिश्तेदार मनोज कुमार नाई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 28 जनवरी को शाम के उसके चाचा जीवणराम और उनकी पत्नी पुष्पा देवी खेत में काम कर रहे थे।

 

इस दौरान खेत में ट्यबवैल से पानी से फसल सिचंाई करते समय पास से गुजर रहे ट्रांसर्फर से करंट लग गया। जिसके चलते दोनो बुरी तरीके से जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 30 जनवरी को उसके चाचा जीवणराम की मौत हो गयी। वहीं चाची की 1 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!