Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी के कार्यक्रम के बीच में गोली चलने और हथौड़े से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है । जहां पर चूनावगढ़ थाना क्षेत्र के गांव 9 जी छोटी में शादी के दौरान अफरा तफरी मच गयी। जब शादी के कार्यक्रम के दौरान गोली चली। युवक ने पहले अवैध पिस्तौल से फायरिंग की और बाद में एक युवक के सिर पर हथौड़ा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घायल को पहले चूनावढ़ स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 65 साल के मनजीत कौर पत्नी बिल्ला सिंह निवासी 9 जी छोटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके पौते सुखचैन सिंह का विवाह में सोमवार को जागो की रस्म के दौरान घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था।
इसी दौरान अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के बांडा निवासी काका सिंह और उसकी माता कुलविन्द्र कौर भी समारोह में मौजूद थे। आरोप है कि काका सिंह शराब के नशे में था और नाचते समय लड़कियों के साथ अभद्र हरकत करने लगा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिवार के लोगों ने समझाइश कर मामला शांत कराया, लेकिन जाते समय दोनों ने बारात रोकने और सबक सिखाने की धमकी दी।


