Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस में तैनात कांस्टेबल का जयपुर में निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। कांस्टेबल राजा हसन जिन्हें तीन फरवरी को सांस लेने में तकलीफ थी। सांस की तकलीफ होने पर राजा हसन को बीकानेर के अपेक्स हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर आराम नहीं मिलने पर जयपुर के फोर्टिज में ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार शाम को राजा हसन का निधन हो गया। निधन के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर छा गयी। राजा हसन कांस्टेबल थे और वर्तमान में पुलिस लाईन में तैनात थे। आज दोपहर को राजकीय सम्मान के साथ राजा हसन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!