Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के बीकानेर रोड़ की है। जहां पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया और उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद सड़क के दोनो और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने खासी मशक्कत कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है ।



