Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एकेला बुलाकर ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में किसमीदेशर निवासी अनिल कुमार गर्ग ने सुनील, दुलीचंद, दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वर्ष 2024 गांव पेमासर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे एकेले में बुलाया। जहां पर आरोपियों ने उसे षडय़ंत्र के तहत वीडियो बनाया और ब्लेकमेल किया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी देकर पैसे वसूल किए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



