Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में खेजड़ी बचाने को लेकर 11 दिनों से महापड़ाव जारी है। 11 दिनों से पर्यावरण प्रेमी लगातार सरकार से मांग कर रहे है कि जल्द से जल्द कानून खेजड़ी कटाई रोकने के लिए बनाया जावे साथ ही कानून बनने तक खेजड़ी कटाई तुरंत प्रभाव से रोकी जावे। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार के मंत्री राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई और उद्योग व वाणिज्य मंत्री के. के. विश्नोई बीकानेर आ रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार का प्रतिनिधि मंडल आज खेजड़ी आंदोलन को लेकर सीएम की और से बड़ा संदेश लेकर आए है।

 

सरकार का प्रतिनिधि मंडल महापड़ाव स्थल पर संतो और सघंर्ष समिति के साथ वार्ता करेगा। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि गुरूवार की रात खेजड़ी महापड़ाव के इस आंदोलन के लिए निर्णयाक साबित हो सकती है ओर एक बड़ा एलान किया जा सकता है।
महापड़ाव स्थल पर भी पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में है और सरकार के प्रतिनिधि मंडल का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी और पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!