रूके हुए कार्य के पूर्ण होने की उम्मीद लेकिन अपनों से मिल सकता है धोखा-rashifal 

rashifal जाने आज आपका राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी कहानी की शुरुआत भी करेंगे। आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है।

वृष राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज धैर्य और विनम्रता रखने से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे, जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है, धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात के योग बन रहे हैं, जो नये कार्यों को शुरू करने में आपका साथ देंगे।

सिंह राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले कागज पूरे न होने से कुछ देर के लिए रुक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको अच्छी राय मिलेगी।

कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरुर कर लें। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आएंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको ताजगी महसूस होगी।

मकर राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि-आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर व्यक्ति आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

मीन राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। बेवजह की उलझनें भी सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहे। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!