Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का असफल प्रयास करने को लेकर खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नागौर रोड़ के पास की है। जहां पर रेल लाईन पर यह घटना घटित होते-होते जागरूक नागरिकों के कारण टल गयी। दरअसल पत्नी और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति परेशान होकर घर से निकल गया। तपत्नी अपने पति को खोजते हुए पहुंची थी।

 

जहां उसका पति रेलवे लाइन के पास ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान जब मालगाड़ी आई तो जागरूक नागरिकों ने व्यक्ति को रोक लिया और हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह चल रही थी। इसी के कारण व्यक्ति वहां पर पहुंचा था। जागरूक नागरिकों के कारण सकुशल व्यक्ति को बचाया गया अन्यथा जनहानि हो जाती।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!